फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तय की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी लोहिया युवा मोर्चा की बैठक गुरुवार को बैजलपुर स्थित मैरेज हाल में हुई। इसमें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में जाकर अमर शहीद डा. शिवपूजन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद बैजलपुर में हुई पार्टी की बैठक में कहा कि शिवपाल यादव के नेतृत्व में बनी राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सभी सेक्युलर दलों के साथ गठजोड कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेगी। समाजवादी पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी। पार्टी को बचाने के लिए हमारे नेता शिवपाल यादव ने काफी प्रयास किया लेकिन लगातार उपेक्षा से दुखी होकर उन्होंने अलग पार्टी का गठन किया। आज समाजवादी पार्टी में उपेक्षित सभी कार्यकर्ता एवं नेता हमारी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी भाजपा के मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजीपुर में आकर महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करते हैं और इसी जिले के अमर शहीद डा. शिवपूजन राय की उपेक्षा की जा रही है। यह भूमिहार समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने 18 अगस्त 1942 को मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले अष्ट शहीदों की गौरव गाथा सुनाते हुए अमर शहीद डा. शिवपूजन राय के नाम पर डाक टिकट जारी करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण कुमार राय, शिवानंद राय, कृष्णा पांडेय, विजयशंकर राय, सुजीत कुमार, कवींद्र राय, अमर राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें