फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में फुंके 19 ट्रांसफार्मर, गांव अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर/सेवराई। जनपद के किसी न किसी हिस्से में प्रतिदिन ट्रांसफार्मर फुंकने की घटना आम बात हो गई है। आलम यह है कि फुंके ट्रांसफार्मर की मरम्मत और दोबारा आपूर्ति शुरू कराने में महीनों लग जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में कुल 19 ट्रांसफार्मर जल गए, जिससे सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। गुरुवार को सेवराई तहसील के सतरामगंज बाजार स्थित पानी टंकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शार्ट-सर्किट की वजह से गुरुवार की शाम एकाएक आग का गोला बन गया। उसने बगल में स्थित दो ट्रांसफार्मरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से करीब पांच सौ घरों और आठ सौ दुकानों की बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
सेवराई तहसील के सतरामगंज बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा बाजार में स्थित पानी टंकी के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जबकि बगल के पोल पर जलकल विभाग के लिए 25 केवीए और एक निजी टावर कंपनी को आपूर्ति के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। शाम को करीब तीन बजे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को आपूर्ति देने वाला हाईटेंशन का तार टूट कर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे शार्ट-सर्किट होने से ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। आग ने बगल में स्थित दोनों ट्रांसफार्मरों को भी अपनी जद में ले लिया। इससे आवागमन करने वालों समेत आसपास के घरों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना देकर आपूर्ति बंद कराया। आग का गोला देख लोग इस भय से काफी देर तक ट्रांसफार्मर से दूर खड़े रहे कि कहीं तेज आवाज के साथ वह फट न जाए। लपटें कम होने पर आनन-फानन में लोग बाल्टी, डिब्बा से पानी डाल कर आग बुझाने में जुट गए। पानी का आग पर कोई असर नहीं हो रहा था। इससे लोग बगल में स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लिए रखे बालू को फेंक कर करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से करीब पांच सौ घरों और आठ सौ दुकानों की बत्ती गुल हो गई, जिससे लोगों की परेशान बढ़ गई। इसके साथ ही जखनियां तहसील में तीन, मुहम्मदाबाद में चार, सैदपुर में दो, जमानिया तहसील में पांच, सदर तहसील में तीन तथा कासिमाबाद तहसील में दो ट्रांसफार्मर फुंकने से दर्जन भर से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर चलने पर उसे तीन दिन के भीतर मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कर दी जाती है। लेकिन हकीकत में कुछ और ही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता खंड चतुर्थ महेंद्र मिश्रा ने कहा कि हाईटेंशन तार की शार्ट -सर्किट से सेवराई तहसील के ट्रांसफार्मरों में आग लगी है। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। बहुत जल्द स्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। पास होते ही जर्जर तारों को बदलने का कार्य भी प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

000
इनसेट..
दुकानों को भी आग ने लिया जद में
सेवराई। ट्रांसफार्मर के पास ही सचिता राम की खैनी और जवाहर गुप्ता की स्टेशनरी की गुमटी में दुकान है। खैनी की दुकान ट्रांसफार्मर के काफी करीब थी। इससे आग की लपटें गुमती तक पहुंच गईं, जिससे उसमें आग लग गई। आनन-फानन में लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। जब तक आग को बुझाया, तब तक सैकड़ो रुपये की खैनी जल कर राख हो गई। जवाहर गुप्ता के स्टेशनरी की दुकान की भी आंशिक क्षति हुई।


20 घंटे बाद हुआ बिजली का दर्शन
33 हजार का केबिल बाक्स जलने से गुल थी बत्ती
बिजली के अभाव में उपभोक्ताओं ने झेली तरह-तरह की परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
नंदगंज। सैदपुर के शीतला माता मंदिर के पास बुधवार की रात 33 हजार लाइन का केबिल बाक्स जल गया। इससे रायपुर और नंदगंज विद्युत उपकेंद्र से संबंधित नंदगंज बाजार सहित करीब साठ गांवों की बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। दूसरे दिन 19 घंटा बाद बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सैदपुर में स्थित शीतला माता मंदिर के पास 33 हजार लाइन का केबिल बाक्स बुधवार की रात करीब दस बजे जल गया। इसकी वजह से रायपुर और नंदगंज विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। नंदगंज बाजार के साथ ही बरहपुर, नैसारा श्रीगंज, इशोपुर, हकीमपुर, सिहोरी, अतरसुआ, पिपराही सम्मनपुर, चिलार, सहेड़ी, मदनही, बंतरा, मैनपुर, सबुआ, इमिलिया, किशोहरी, पहलवानपुर, कुसमीकला, परमेठ, सौरम, मेदनीपुर, बेलासी, पचारा, बेलसडी, नारीपचदेवरा, धरवा, धामूपुर, इंड्रस्ट्रियल एरिया, लोनेपुर, कोटे सहित करीब साठ गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली के अभाव में सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। विद्युत पर आधारित दुकानदार सुबह दुकान खोल अब-तब बिजली आने का इंतजार करते रहे। शाम को तीन बजे तक दर्शन न होने पर वह निराश होकर दुकान बंद कर घर लौट गए। देर शाम छह बजे 20 घंटा बाद बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि सैदपुर के शीतला माई मंदिर के समीप 33 हजार के मेन लाइन का केबिल बाक्स जलने से 20 घंटे तक आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें