फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को पत्रक सौंप सीओ की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। प्राचीन रामलीला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सीओ के तानाशाह पूर्ण रवैये एवं नागरिकों पर फर्जी मुकदमे लादने आदि को लेकर पत्र सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पत्रक में समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि बीते 23 अक्टूबर 2018 को क्षेत्र अंतर्गत बरुईन गांव में हुए आसिफ खान हत्याकांड में पुलिस सही मुजरिमों तक पहुंचने के बजाय सीओ के दबाव एवं तानाशाह पूर्ण रवैये के चलते बेगुनाह गांव के ही विक्की शर्मा एवं विनोद गुप्ता को फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इसके विरोध में तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला चबूतरा पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने पर सीओ के दबाव में चक्का जाम दिखा मुझे और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि सीओ वर्दी का दुरुपयोग करते हैं। उनका विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर फंसाने का कार्य कर रहे हैं। सीओ के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं किया जाता है तो प्राचीन रामलीला समिति एवं नगरवासियों, व्यापारियों के साथ धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पत्रक सौंपने के दौरान सुनील गुप्ता, अरुण गुप्ता, परिमल गुप्ता, अखिलेश राय, शिवजी शर्मा के साथ पीड़ित विनोद की पत्नी उपस्थित मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें