फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के शोध छात्रों के अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने सोमवार को किया। इस शोध केंद्र पर विद्यार्थी विभिन्न विषयों में पंजीकृत हैं। यूजीसी गाइड लाइन के अनुसार अपने शोध कार्य से पूर्व छह महीने का अभिविन्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बीएन पांडेय ने कंप्यूटर के अनुप्रयोग, शोध पत्र लेखन एवं शोध परियोजनाओं की बारीकियों की विस्तार से चर्चा की। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष शंभू शरण प्रसाद ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उसकी विभिन्न अवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसकेएस पांडेय ने शोध के दौरान विभिन्न समस्याओं से निपटने की योजना पर विस्तृत चर्चा की। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने शोधार्थियों को अपने शोध कार्य के दौरान मधुकरी प्रवृत्ति विकसित करने को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इस महाविद्यालय को एक प्रतिष्ठित शोध केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सफलतम प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डा. शशिकला जायसवाल, डा. सारिका सिंह, डा. अनिता कुमारी, डॉ. विकास सिंह, संतन कुमार राम, अखलाक खान, हरेंद्र यादव, अकबर आजम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें