फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता जा रहा है शोषण और उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर डाक अधीक्षक कार्यालय के पास कर्मचारियों ने सोमवार को सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने डाक अधीक्षक पर नियमों की अनदेखी तथा पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न और शोषण बढ़ गया है तथा वह स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

धरना सभा में अवधेश सिंह यादव ने कहा कि कार्यालय में 2-3 साल से गंभीर वित्तिय अनियमितता की जा रही है। मनमाने ढंग से नियम विरुद्ध कार्य भी हो रहे हैं। जानकारी के बाद भी कोई जांच पड़ताल करने वाला नहीं है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि फर्जी वाऊचर बना कर लाखों रुपये का गबन किया गया है। कहा कि भ्रष्टाचार के मामले को संज्ञान में लाए जाने के कारण कर्मचारी का मनमाने एवं नियम विरुद्ध तरीके से बिना टेन्योर पूर्ण किए प्रधान डाकघर से दूर जखनियां स्थानांतरण कर दिया गया। यह सभी काम नियम को ताख पर रख कर किया जा रहा है। खास बात यह है कि भ्रष्टाचार की जानकारी होने के बाद भी वरिष्ठ सक्षम आधिकारियों की ओर से कार्यवाई नहीं की जा रही है, जिससे कर्मचारियों का शोषण और मानसिक उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर डाक सहायक शारदा प्रसाद मिश्र, रवीन्द्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, जगराम, श्रीनाथ सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें