फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर मेडिकल कालेज के लिए 220 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में मेडिकल कालेज खुलने का सपना अब जल्द पूरा होगा। नवंबर माह में इसकी नींव रखे जाने की संभावना जताई जा रही है। मेडिकल कालेज के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद मंगलवार को प्रदेश सरकार ने 220 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया। यह सूचना मिलते ही जनपदवासी खुशी से झूम उठे। जिला मुख्यालय स्थित आरटीआइ मैदान में मेडिकल कालेज की स्थापना की जाएगी। कुछ माह पहले केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने डीएम के बाला जी से इसका प्रस्ताव मांगा था। डीएम के प्रस्ताव के मुताबिक मेडिकल कालेज के सारे मानक गाजीपुर पूरा कर रहा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की सहायतित इस्टेब्लिसमेंट आफ न्यू मेडिकल कालेजेज अचैट विथ एक्जीस्ट़िंग डिस्ट्रिक्ट, रेफरल हास्पिटल्स के तहत अब गाजीपुर में मेडिकल कालेज बहुत जल्द बनेगा। कुछ माह पहले प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर यहां मेडिकल कालेज बनाने का प्रस्ताव मांगा था। मेडिकल कालेज के मानक के मुताबिक कम से कम बीस एकड़ खाली जमीन और 200 बेड का जिला अस्पताल होना चाहिए। जिला अस्पताल मेडिकल कालेज से दस किमी के अंदर होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को भेजे गए अपने प्रस्ताव में इन सारे मानकों को पूरा करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा। यहां 200 बेड का नया जिला अस्पातल और 100 बेड का जिला महिला अस्पताल है। यही नहीं 100 बेड का मैटरनिटी विंग भी बन कर तैयार हो गया है। कुल मिलाकर जिले में 400 बेड का अस्पताल है। उधर आरटीआइ मैदान में इसके लिए 21. 61 एकड़ विवाद रहूित खाली जमीन भी उपलब्ध है।
शासन ने जिले में मेडिकल कालेज बनाने के लिए आरटीआइ मैदान में 21.61 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में बहुत जल्द मेडिकल कालेज बनकर तैयार होगा। इसके लिए जगह चयनित होने के साथ ही शासन ने 220 करोप्त़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। श्री सिंह ने अनुमान लगाया कि नवंबर माह में इसकी नींव रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की अगुवाई में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें