फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से वृद्ध और विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज/जमानिया। जमानिया कोतवाली तथा नंदगंज थाने में चौबीस घंटे के भीतर सर्पदंश से एक विवाहिता और वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर कोहराम मच गया। सर्प के डसने के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी सुरेश यादव (65) मंगलवार की भोर में पशुओं के लिए घर में रखा भूसा निकाल रहे थे। इसी बीच भूसे में मौजूद सर्प ने उन्हें में डस लिया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और आनन-फानन में उनका झाड़-फूंक कराने की तैयारी करने लगे, तबतक उनकी मौत हो गई।
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित नहर के पास सोमवार देर शाम घास काट रही हेतिमपुर गांव निवासी उदर बिंद की पत्नी फुलकाली देवी (35) को सर्प ने डस लिया। वह किसी तरह लड़खड़ाते हुए सड़क पर पहुंची। वहां से गुजर रहे बाइक सवार को हाथ देकर रुकवाया और उसे सर्प डसने की बताई। इस पर युवक उसे उसके घर ला रहा था। इसी दौरान रास्ते में महिला के परिवार के लोग मिल गए। परिजन महिला को लेकर बक्कस बाबा और फिर अमवा के सती माई के स्थान पर झाड़-फंक के लिए ले गई, लेनिक सफलता नहीं मिली और उसकी मौत हो गई। मां की मौत से पुत्री पिंकी (18) संगीता (12) मंगीता (7) शवि मंगली (05) बेबी (03) और छोटकी (02) के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया। मृतका के परिवार ने मंगलवार को कोतवाली में पोस्टमार्टम के लिए गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के पति उदर बिंद की तहरीर पर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें