फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान गिरे कच्चा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। नगर पंचायत में हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलजमाव से लोग परेशान हैं। कई मागों पर कीचड़ से चलना दूभर हो गया है। इस बीच बरसात के एक-एक कर कच्चे मकान भी जमींदोज होने लगे हैं। मंगलवार की रात क्षेत्र के रक्सहां गांव में बारिश के दौरान दो कच्चे मकान गिर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गृहस्थी का हजारों का सामान मलबे में दब कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

रक्सहां निवासी स्व. रमाशंकर की पत्नी रमावती देवी दोनों आंखों से दृष्टिहीन है, उसका कच्चा घर अचानक भरभरा कर गिर गया। संयोग था कि मकान गिरने से कुछ देर पहले वह घर से बाहर निकल गई थी। यही हाल स्व. केशवनाथ की पत्नी प्रभावती का था। वह भी अपने कच्चे घर में मौजूद थी। तभी मंगलवार की देर रात बारिश के दौरान मकान गिर गया। संयोग रहा कि वह बाल-बाल बच गई। लेकिन मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। जानकारी पर बुधवार की सुबह क्षेत्रीय लेखपाल शिवा जी यादव के साथ जिला पंचायत सदस्य जमशेद खान, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सामदेव राय, सरफराज खान मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने पीड़ितों से क्षति की जानकारी ली। कहा कि इसकी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें