फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिनेत्रधारी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के पहले सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही पूजन-अर्चन का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहरधाम में पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले भंडारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस बीच भक्तों द्वारा त्रिनेत्रधारी का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। जिले के प्राय: सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सोमवार की भोर से ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। आठ बजते-बजते मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मंदिरों के आसपास लगे फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने के बाद भक्तों ने शिव को अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के लाल दरवाजा स्थित शिव मंदिर, रायगंज, चीतनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर रही। कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में प्रवेश किया और भोले का जलाभिषेक किया। पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम पर रविवार की रात से ही कांवरियों के आने के क्रम शुरू हो गया था। भोर होते-होते पूरा मंदिर परिसर में कांवरियों से पट गया। भीड़ का आलम यह था कि जिधर भी नजर जा रही थी, उधर कांवरिए ही दिखाई दे रहे थे। जलाभिषेक के लिए काफी लंबी लाइन लगी थी। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ा। मंदिर के द्वार पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को बारी-बारी से जलाभिषेक कराया जा रहा था। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए वाहनों को मंदिर से काफी दूर रोक दिया जा रहा था। भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, सिधागरघाट, ताजपुर डेहमा, गहमर, सेवराई, दिलदारनगर, मतसा, जमानिया, देवकली, नंगगंज, सैदपुर, औड़िहार, खानपुर, सादात, भीमापार, बहरियाबाद, शादियाबाद, मनिहारी, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, करंडा, जखनिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय भी भक्तों से गुलजार रहे। सुबह से लेकर देर शाम दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।
उत्साहित दिखीं महिलाएं और युवतियां
गाजीपुर। दर्शन-पूजन को लेकर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं और युवतियों में ज्यादा उत्साह दिखा। वे पूजन सामग्री लेकर देवाधिदेव के दरबार में पहुंच गईं और भोले के चरणों में भांग-धतूरा, दूध आदि पूजन सामग्री अर्पित कर उनसे मंगल की कामना की। सावन के पहले सोमवार को लेकर शिव भक्तों में दर्शन-पूजन को लेकर उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों में शिव के दरबार में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर भक्तों की चहल-पहल बनी रही। मरदह के महाहार धाम और शहर के पीगनर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर तड़के से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो देर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें