फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने गोद लिए गांव बयेपुर देवकली गांव का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने गोद लिए गांव बयेपुर देवकली का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने गोद लिए गांव केे बच्चों का हाल जाना और रजिस्टर चेक किया। इसमें बच्चों की संख्या 50 थी। गर्भवती महिलाओं, अतिकुपोषित बच्चों का रजिस्टर भी चेक हुआ। इसमें तीन माह के बच्चों की संख्या 38 थी और तीन से छह माह के बच्चों की संख्या 45 थी।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को वजन तालिका (ग्रोथ चार्ट) सभी केंद्रों पर रखने के लिए चार हजार तालिका छपवाने का निर्देश दिया। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कार्यों में रुचि न लेने, बच्चों की तालिका को देखकर रजिस्टर में अंकित न करने एवं गांव में जाकर चेक न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सेवा से निकालने का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि गांव में जाकर बच्चों के वजन एवं वर्ष जरूर अंकित किया जाए। सुपरवाइजर को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सीडीपीओ को रजिस्टर चेक न करने एवं कार्यों में रुचि न रखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि 15 अगस्त से पहले लाल श्रेणी एवं पीला श्रेणी के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर दिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छ शौचालय के बारे में ब्लाक समन्वयक से पूछा। समन्वयक ने बताया कि कुल 167 शौचालय बनने हैं, जिसमें 156 शौचालय बन चुके हैं। सीडीओ ने 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय पर जाने वाले रास्ते की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ को 15 अगस्त तक रास्ते में मिट्टी डलवाने एवं खड़ंजा बिछाने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पुरुष सफाईकमी आते हैं, महिला की उपस्थिति नहीं होती है। इस पर श्री चौरसिया ने तत्काल महिला सफाईकर्मियों का वेतन रोकने एवं लापरवाही पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें