फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिषदीय विद्यालय के बच्चों को कराई जाएगी सामान्य ज्ञान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी संतोषजनक नहीं है। निरीक्षण के दौरान महापुरुषों और देश के संबंध में पूछने पर वह फिसड्डी साबित होते हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने बच्चों को सामान्य ज्ञान से संबंधित कम से कम निर्धारित 29 प्रश्नों के उत्तर का ज्ञान उनको अवश्य कराने निर्देश जारी किया है। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निदेशक का निर्देश भी सभी जिलों के डायट प्राचार्यों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

यह निर्देश डायट सैदपुर को भी प्राप्त हुआ है। बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी देने के लिए जिन 29 प्रश्नों को निर्धारित किया गया है उसमें हमारे देश का क्या नाम है। हमारे देश की राजधानी कहां है। भारत के राष्ट्रपति कौन हैं। भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं। भारत के उप राष्ट्रपति कौन हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन हैं। भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन हैं। भारत के राष्ट्रपिता कौन हैं। महात्मा गांधी का जन्मदिन कब मनाते हैं आदि प्रश्नों को शामिल किया गया है। डायट के उप प्राचार्य राकेश सिंह ने बताया कि डायट सैदपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीआरसी समन्वयक, जिला समन्वयकों एवं खंड शिक्षाधिकारियों की बैठक करके निर्देशित किया गया है कि वह इसका पालन विद्यालयों में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इसका पालन अनिवार्य रूप से कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें