फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल दे पोखरी में गंदगी न फैलाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। छात्रों ने हिमालय जायसवाल के नेतृत्व में नगर के पहाड़ खां पोखरा के आसपास रहने वाले लोगों को गुलाब का फूल भेंट किया। इसके बाद उनसे पोखरे को साफ और सुंदर बनाने की अपील की। उनसे निवेदन करते हुए कहा कि पोखरा में कूड़ा-कचरा न फेंके।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमालय जायसवाल ने कहा कि पहाड़ खां पोखरा ऐतिहासिक है। इसके संरक्षण के लिए नगरवासियों को आगे आना चाहिए। प्रियेश चंदन सिंह ने कहा कि आज पहाड़ खां के पोखरा की स्थिति बहुत चिंताजनक है और इसके मुख्य कारण हम ही हैं। हमारे पुरखों ने हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए जगह-जगह तालाब और पोखरे बनवाए, लेकिन हम उन्हें संभाल नहीं पा रहे हैं। छात्र नेता अमित शर्मा ने कहा कि पहाड़ खां का पोखरा गाजीपुर की पहचान है। हमें इस पहचान को बचाना है। विक्रांत मौर्य ने कहा कि जल ही जीवन है और आज जल संरक्षण समय की मांग है। जल संरक्षण के लिए भारत सरकार, प्रदेश सरकार अरबों रुपये खर्च कर रही है। इस अवसर पर छात्र नेता गर्वजीत सिंह, अभिषेक मद्धेशिया, वैभव सिंह, अभिनंदन केशरी, वरुण त्रिपाठी, शशांक तिवारी, शिवराम सिंह, आकाश जायसवाल, पंकज सिंह, धर्मेंद दुबे, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें