फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंस नदी में कूदकर किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधागरघाट(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाने के सिधागर निवासी एक किशोरी शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे टोंस नदी पर बने पुल से छलांग लगा दी। यह देख नदी किनारे मौजूद मल्लाह नाव लेकर घटना स्थल के पास पहुंच गए तथा डूबी किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद मल्लाहों और गोताखोरों के अथक प्रयास से किशोरी का शव नदी से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाने के सिधागर निवासी सुधा कुशवाहा (16) पुत्री विद्यानंद पूर्वाह्न करीब 10 बजे किसी बात से नाराज होकर टोंस नदी पर बने पुल के पास पहुंची। कुछ देर तक इधर-उधर टहलने के बाद उसने बीच पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिससे गहरे पानी में डूबने लगी। सुधा को जब तक बचा पाते वह गहरे पानी में चली गई। उधर नदी में कूदते समय तट पर मौजूद मल्लाहों ने उसे देख लिया था। वह तत्काल अपनी नाव लेकर उस दिशा में पहुंचे, जहां किशोरी डूबी थी। लेकिन किशोरी का कहीं अता-पता नहीं चला। घटना के बाद पुलिस के साथ ही कई गोताखोर तथा मल्लाह भी पहुंचे। आधे घंटे तक खोजबीन जारी रही। इसके बाद सुधा का शव नदी से बरामद किया गया। परिवार वालों की माने तो सुधा मंद बुद्धि की थी। उसका काफी दिनों से उपचार भी चल रहा है। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें