गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। इस अवसर पर काशी प्रांत के संगठन मंत्री विजय प्रताप, डा. व्यासमुनि राय एवं सुधांशु शेखर ने संगठन की कार्य पद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, सदस्यता एवं कार्यकारिणी पुनर्गठन, छात्रसंघ चुनाव विषय पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा की।
गाजीपुर में परिषद के कार्य विस्तार एवं नई दिशा प्रदान करने के लिए इकाइयों का गठन भी किया गया। तहसीलों में कार्य विस्तार को गति देने के लिए तहसील इकाइयों का भी गठन किया गया। इसमें गाजीपुर में विकास तिवारी, कासिमाबाद अमित कुमार एवं मुहम्मदाबाद तहसील का संयोजक आनंद मोहन मिश्र को बनाया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि राष्ट्रीय पुननिर्माण का कार्य बहुआयामी है। अभ्यास वर्ग में डा. सुनील कुमार शाही, दुर्गेश चौबे, डा. अंजली मिश्र, डा. पूजा श्रीवास्तव, अनुज मिश्रा, कामदेश्वर, अनुराग त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, आकाश राय, अभिषेक शौंडिक, शिवम पांडेय, पवन राय, गोपाल राय, अमित पांडेय, डा. इंदीवररत्न आदि उपस्थित थे।