गाजीपुर। महान समाजवादी नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यालय समता भवन पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने चंद्रशेखर को भारतीय राजनीति का फक्कड़ कबीर बताया। कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वह भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद के प्रबल पक्षधर थे। वह साहस और सत्य के पर्याय थे। सत्ता का लोभ, मोह छोड़कर वह खुलकर अपने विचारों को रखते थे। आज मुल्क को चंद्रशेखर जैसे नेतृत्व की जरूरत है। वह हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर हम देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा करने का संकल्प लें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव, रामधारी यादव, सुधीर यादव, गोपाल यादव, अखिलेश सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मुन्नन यादव, शिवशंकर यादव, लड्डन खां, निजामुद्दीन, अशोक बिंद, अभिनव सिंह, अमित सिंह, नन्हे खां, आमिर अली, डा. समीर सिंह, परशुराम बिंद, कमलेश यादव, दिनेश यादव, अक्षय यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।