फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के मिश्रबाजार से सुजावलपुर जाने वाली सड़क को निर्माण के नाम पर कई स्थानों पर गिट्टी डाल कर और खुदाई करके छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इस बात की चिंता सता रही है कि अभी तक तो वह किसी तरह से लड़खड़ाते हुए आवागमन कर ले रहे हैं, लेकिन बारिश होने पर मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील होने के बाद परेशानी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

मिश्रबाजार से निकलने वाला मार्ग रजदेपुर, खोवा, मंडी, लालदरवाजा, रायगंज, टेढ़वा, एमएएच इंटर कालेज, चीतनाथ सहित दर्जनों मुहल्लों को जाता है। शार्टकट होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का इस्तेमाल करते है। इसके साथ ही इस मार्ग पर कई कालोनियां भी स्थित हैं। सड़क के दोनों तरफ स्थित मकानों में लोग रहते हैं। इस मार्ग की हालत वर्षों से बदहाल थी। यह खड़ंजा मार्ग था। कुछ माह पहले नगरपालिका ने मार्ग के निर्माण के कई स्थानों पर गिट्टी गिरा कर छोड़ दिया। वर्तमान समय में गिट्टियां इधर-उधर बिखरी पड़ी है। नाली जाम होने से कई जगह पानी लगा हुआ है। पानी की वजह से मार्ग पर कीचड़ फैल गया है। इससे आने-जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के उजाले में तो लोग मार्ग पर मौजूद कीचड़ और गड्ढों से बच-बचा कर निकल जा रहे हैं, लेकिन रात के अंधेरे में खास कर अनजान लोग आए दिन गिर कर घायल हो रहे हैं। मुहल्लावासियों ने बताया कि मार्ग की बदहाली में आवागमन में काफी कष्ट झेलना पड़ रहा है। रास्ते में पानी लगा होने से आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। जब मार्ग पर गिट्टी गिराया गया तो इस बात से खुशी की लहर दौड़ गई थी कि अब यह सड़क दुरुस्त हो जाएगी और आवागमन में होने वाली परेशानियों का समाधान हो जाएगा, लेकिन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा है। अभी तो लोग किसी तरह से गड्ढों के बीच से लड़खड़ाते हुए आवागमन कर ले रहे हैं, लेकिन बारिश के मौसम में स्थिति नारकीय हो जाएगी। इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि बहुत जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराकर इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें