देवकली (गाजीपुर)।
बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन में गुरुवार की शाम कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एकता फाउंडेशन के डायरेक्टर आफताब खांन ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। धुवार्जुन के धीरज पहलवान तथा गुरुबाग अखाड़ा गाजीपुर के पंकज पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विशनपुरा विरेंद्र, भड़सर के धर्मेन्द्र, विशुनपुरा के मनोहर, हंसराजपुर के सिंटू, सिखड़ी के सोना और गुरुबाग के मिथिलेश एवं भद्रसेन के अमित की कुश्ती बराबर पर छूटी। इसके अलावा प्रतियोगिता में मऊ के प्रमोद, गाजीपुर के उमेश, मऊ के अखिलेश, गाजीपुर के कृष्णा, भड़सर के मनोज, सिखड़ी के हरिलाल, यही के नागेंद्र, भद्रसेन के जगतलाल भद्रसेन, बहरियाबाद के महारथी, मऊ के रामजीत, भितरी के विनोद के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। इस अवसर बाबा चौमुखनाथ धाम मंदिर के गुम्बद निर्माण के लिए जयप्रकाश तिवारी ने दो लाख ग्यारह हजार तथा एकता फाउंडेशन के डायरेक्टर आफताब खांन ने एक लाख एक हजार आर्थिक सहयोग देने की घोषणा किया, जिसका उपस्थित लोगो ने तालियां बजाकर स्वागत किया। व्यवस्थापक पंकज राय ने रामजी पहलवान, कल्पनाथ पहलवान, धाम समिति के अध्यक्ष वेचन राय ने कैलाश पहलवान, विनोद राय को अंगवस्त्रम एवं प्रदान कर तथा माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद राय, धाम समिति के अध्यक्ष वेचन राय, पंकज राय, जुगनू, दीपू, शिवबदन, संतोष, मुकेश, रुपनारायण, अवधेश, तौसीफ अहमद, तहसीन अहमद, रामलाल, नंदू, रामप्रवेश राजभर, गुड्डु विश्वकर्मा, शाहिद अहमद आदि मौजूद थे।