फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई कर अवगत कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद/बिरनो। जिलाधिकारी के बालाजी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो, कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कासिमाबाद ब्लाक एवं कासिमाबाद तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड बिरनो में स्वच्छ भारत मिशन, 14वां वित्त एवं राज्य वित्त में अवशेष धनराशि के व्यय किए जाने, हैंडपंप रिबोर तथा ग्राम पंचायतों की लंबित जांच आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र की कुछ जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। उपजिलाधिकारी सदर को अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए अवगत कराने को कहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी बिरनो को रोगी कल्याण समिति में प्राप्त धनराशि के व्यय के संबंध में बैठक आयोजित कराने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी सीएचसी कासिमाबाद पहुंचे। निरीक्षण के समय वहां एलटी, टीवी, डिलिवरी, दवा वितरण रजिस्टर, डेंटल मशीन का अवलोकन किया। डेंटल रजिस्टर के अनुसार निरीक्षण के समय कुल 3 मरीजों का इलाज किया गया था। ओपीडी रजिस्टर के अनुसार कुल 58 मरीजों का चिकित्सीय उपचार किया गया था। डिलिवरी कक्ष की गैलरी में विद्युत लाइट का अभाव था जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी कासिमाबाद को जेनरेटर, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एक सप्ताह के अंदर कराने का निर्देश दिया। परिसर में गंदगी पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को 4 से 5 स्थानों पर डस्टबिन रखते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्या, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भगवानदीन, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, खंड विकास अधिकारी कासिमबाद धनंजय सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें