फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराजपुर ने प्रतियोगिता के खिताब पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के मैदान पर जोगीवीर बाबा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से ब्लॉक स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार की शाम ताजपुर कुर्रा और युवराजपुर के बीच खेला गया। इसमें युवराजपुर ने आसानी से 3-0 से बाजी मारकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में युवराजपुर की टीम ने शुरू से ही अपना दबाव बनाए रखते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते हुए आपस में भाईचारा बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्यारचंद राम और लहना ग्राम प्रधान तारकेश्वर सिंह यादव गुड्डू ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मान और स्वागत किया। स्कोरर पीयूष तिवारी, कमेंट्रेटर नियाज अहमद और रेफरी मंजीत सिंह रहे। उपेंद्र यादव, अशोक तिवारी, मेराज अहमद, मुन्ना यादव, जीतू तिवारी, अमरीश तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, दिलफिरोज अहमद, अफजल, राजा तिवारी, मुन्ना तिवारी आदि उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अश्विनी कुमार तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें