फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल एलआईसी अभिकर्ता से लूटा 92 हजार नगद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के उनरापुर गांव के पास शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दिनदहाड़े एलआईसी अभिकर्ता से 92 हजार नगद और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बुचही गांव निवासी सियाराम चौहान घर से अपनी बाइक से सैदपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में पालिसी धारकों से प्राप्त किस्त 72000 रुपये जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह उनरापुर गांव के पास पहुंचे। इसी बीच मोबाइल पर फोन आने के बाद बाइक रोक कर बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और अभिकर्ता के चेहरे पर तमंचे की मुठिया से वार कर दिए। अभी अभिकर्ता कुछ समझ पाता उसके पास मौजूद पालिसी धारकों के 72 हजार और 20 हजार रुपये के अलावा दो मोबाइल और बैग छीनकर बदमाश हवा में तमंचा लहराते फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष शमीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिले तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें