फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली नवंबर से शुरू हो जाएगी आन लाइन रजिस्ट्री व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। जनपद में ऑनलाइन रजिस्ट्री का कार्य 1 नवंबर से लगभग शुरू हो जाएगा है। कई जगहों पर इसे शुरूकर दिया गया है और इसके लागू होने के साथ ही अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरो का विरोध भी सरकार को झेलना पड़ रहा है। बातचीत में जहां अधिवक्ताओं और वेंडरों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई, वहीं लोगों ने रजिस्ट्री के लिए साइबर कैफे का चक्कर लगाने की बात कही। इस योजना के लागू होने के बाद अब घर बैठे इंटरनेट की सहायता से जनता आनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर सकेगी। हालांकि आनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी बयानदर्ज कराने एवं अंगूठा लगाने के बाबत लोगों को रजिस्ट्री कार्यालय में आना जरूरी होगा। क्रेता विक्रेता ई स्टांप एवं स्टांप आदि पहले की व्यवस्था की तरह ही प्राप्त करेंगे। अगले चरण में यह सब समाप्त होने की बात कही जा रही है। स्टांप को लेकर बैंक एकाउंट से सीधे पैसा सरकार हेड में चला जाएगा। वाराणसी के अलावा गंगापुर, रामनगर, पिंडरा समेत सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इसको लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। यह रिकार्ड अपलोड होने के बाद नकल, मुआयना और तलाश के लिए किसी को रजिस्ट्री कार्यालय नहीं आना होगा। साथ ही ऑनलाइन व्यवस्था से रिकार्ड की छाया प्रति भी निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री ऑनलाइन हो जाने से अधिवक्ताओं एवं स्टांप वेंडरो के सामने जीविको पार्जन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। वहीं बिजली एवं इंटरनेट कनेक्टीविटि की परेशानी की वजह से भी लोगो को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गोरखनाथ सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें