फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर आल टीम चैंपियनशिप का खिताब डा. एमए अंसारी इंटर कालेज को

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। जनपदीय 69वां (शिक्षा) युवक समारोह बुधवार को बड़हरा स्टेडियम में संपन्न हुआ। बालक और बालिका दोनों वर्ग में ओवर आल टीम चैंपियनशिप का खिताब डॉ. एमए अंसारी इंटर कालेज ने जीता। चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में लूदर्स कांवेंट की टीम को द्वितीय और चंद्रशेखर शक्ति पीठ इंटर कालेज की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। उसने कव्वाली, एकांकी, भावनात्मक गीत और कवि दरबार की स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में राजकीय हाईस्कूल सौरी की टीम ने मार्च पास्ट में पहला तथा बालक वर्ग में श्री महंत शिवदास इंटर कालेज सादात की टीम प्रथम स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग में आजाद अंसारी और दिनेश पाल तथा बालिका वर्ग में शिल्पी ने अपनी स्पर्धा जीत व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीता। जूनियर वर्ग में बालक में बृजेश सिंह ने दो सौ मीटर दौड और लंबी कूद में व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। जबकि बालिका वर्ग में रानी ने यह खिताब जीता। सीनियर वर्ग में सौ मीटर दौड में अंगद और आठ सौ मीटर दौड़ में मनीष ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। बालिका वर्ग में नीरज यादव ने यह श्रेय अर्जित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने खेल प्रशिक्षकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। वित्त एवं लेखा अधिकारी दीपक सिंह ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर प्रसन्नता जाहिर की। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव को उनकी टीम के मार्च पास्ट में पहला स्थान प्राप्त करने पर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रामबदन सिंह, शिवजी सिंह, चंद्रभान सिंह, खालिद अमीर, सुबहानुल्लाह खां, राम अवतार यादव, सुदामा विश्वकर्मा, उपस्थित थे। आयोजक पहलवान सोन्हू यादव और नंदलाल यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें