गाजीपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल एवं राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन से रैली निकालकर सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इसके बाद सीएम, राज्यपाल और समाज कल्याण सचिव को सात सूत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि संविधान अनुसूचित जातियां आदेश-1950 उत्तर प्रदेश की सूची में मझवार, गौड़, तुरैहा, खरवार, बेलदार, शिल्पकार अंकित हैं। इन जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र बनवा कर शोषित, वंचित और गरीब समाज का भला करें। कहा कि मछुआरों सहित देश को आजाद कराने वाले वंचित समाज के लोगों की संख्या 60 प्रतिशत है। अब सभी लोग निषाद पार्टी के विचारों से सहमत होकर हिस्सा बन रहे हैं। कहा कि पहली बार प्रदेश की विधानसभा का चुनाव लड़कर लगभग छह लाख वोट हासिल कर एक सीट पर चुनाव जीतते हुए दर्जनों सीटों पर दूसरे स्थान पर रहीं। निषाद पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टियों के बाद प्रदेश में अपना वर्चस्व स्थापित किया है। लोकसभा चुनाव में जो पार्टी आरक्षण एवं अधिकार देने की बात करेगी। उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ने का काम पार्टी करेगी। इस मौके पर सत्यम सिंह, निषाद, मनोज, रविंद्र कश्यप, कैलाश निषाद, रमेश बिंद, उमेश कश्यप, चंद्रसेन बिंद आदि मौजूद रहे।