फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के अंतिम दिन सोमवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में आस्था उमड़ पड़ी। अल सुबह से पूजन-अर्चन का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। महाहरधाम में पहुंचे सैकड़ों शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोले का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मंदिरों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

अंतिम सोमवार को आधी रात के बाद से ही भक्त प्रमुख शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। सूर्योदय होने के साथ भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह सात बजे तक काफी बढ़ गई। मंदिरों के आसपास सजे पूजा सामग्री की दूकानों से फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि की खरीद करने के बाद भक्तों ने औघड़दानी को अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के गोरा बाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर, मिश्र बाजार स्थित शिव मंदिर, लाल दरवाजा स्थित शिव मंदिर, नवाबगंज एवं चीतनाथ स्थित शिव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर रही। भोले के दर्शन के लिए काफी देर तक भक्तों लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर को फूल-मालाओं तथा बिजली के झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम पर रविवार की रात से ही कांवरियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। भोर होते-होते सैकड़ों की संख्या में कांवरिए मंदिर पर पहुंच गए। इसके बाद देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के साथ की अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अराधना की। भीड़ होने की वजह से श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा होना पड़ा। इसके अलावा करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, भांवरकोल, कमिसाबाद, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, गहमर, सेवराई, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, करंडा, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, बहरियाबाद, शादियाबाद, भीमापार, सादात, जखनिया, मुहम्मदाबाद, नंजगंज सहित जिले के प्राय: सभी शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें