गाजीपुर। शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक डिजाइनों और रंगों में राखियां बनाकर दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्कूल की तरफ से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है।
शहर के जयनगर स्टेशन रोड स्थित अवध पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने आकर्षक डिजाइनों में राखियां बनाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। सफल छात्राओं सलोनी, पूजा, सुप्रिया, श्रृति, अनन्या, रोशन, फरहान, शिवम, अमित आदि को प्रधानाचार्य किरन सिंह ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षकों शालिनी, पुष्पा, शिवांगी, अंशू, राजेंद्र, संदीप आदि का योगदान रहा। दिलदारनगर: नगर के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा 3 से लेकर 10 तक के बच्चों को तीन भागों में बांटा गया। निर्णायक मंडल ने टोपाज हाउस को पहला, कोरल को दूसरा, सफायर एवं एमरल्ड हाउस को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान दिया। इसके बाद छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राहुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मरदह: टिसौरी गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आदर्श इंटर कालेज में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील राम, सोनम, आंचल, कुसुम, अंकू, खुशी, आर्यन, अजीत, सुमित, आयूष, अंकित, रामदुलार राम, महातम राम, राजकुमार राम, राजकुमार राजभर, संतोष यादव, योगेश प्रसाद, अमेरिका यादव, आलोक कुमार, इंडिरा पांडेय, भावना पांडेय, चंद्रकेश, रामसोच, रामू राम आदि मौजूद रहे। सेवराई: बस स्टैंड स्थित प्रखर प्रज्ञा कान्वेंट स्कूल में आयोजित राखी मेकिंग एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभागी 219 बच्चों में कक्षा 6 से साक्षी कुमारी प्रथम, कक्षा 7 के प्रियांशु कुमार द्वितीय एवं कक्षा 9 के विवेक शर्मा तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका मुख्य अतिथि स्काउट प्रशिक्षक गंगासागर शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि चंद्रमा शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर ओमनारायण, सुनैना देवी, मुरलीधर तिवारी, सूर्यनारायण सिंह, प्रियंका पांडेय, सविता, रितु, दिव्या सिंह, रविंद्र, हंसलाल, इमरान अंसारी, राकेश आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक मदनमोहन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।