गहमर (गाजीपुर)। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर बालू भरे ओवरलोड ट्रकों का धड़ल्ले से आवागमन हो रहा है। इसके चलते मार्ग टूट रहा है। बारा-कर्मनाशा पुल से ताड़ीघाट तक मार्ग पर इस कदर गड्ढे हो गए हैं कि लोगों को आरामदायक यात्रा करना मुश्किल हो गया है। प्रशासन की तरफ से ओवरलोडिंग के खिलाफ की जा रही कार्रवाई नाकाम साबित हो रही है।
ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कवायद की जा रही है लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक प्रशासनिक शिथिलता के कारण बालू भरे ट्रक धड़ल्ले से गुजरते हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के सख्त निर्देश के बाद भी पुलिस की लापरवाह बनी हुई है। पिछले आठ दिनों से ताड़ीघाट-बारा पर बालू भरे ओवरलोड ट्रकों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने कहा कि ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की जा रही है।