फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर हजारों रुपये नगदी और आभूषण उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार की देर रात चोरों ने मकान के कमरे और दूकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपये नगद, लाखों रुपये के आभूषण और अनाज उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब इस घटना की जानकारी पीड़ितों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

करंडा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव के पूरब स्थित धरम्मरपुर-चोचकपुर मार्ग से सटे मोहन यादव के मकान की चहारदीवारी फांदकर चोर मकान में प्रवेश कर गए। उस दौरान मोहन यादव अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। जबकि उनके माता-पिता घर के बाहर दरवाजे पर सोए हुए थे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से और अटैची में रखे 31 हजार रुपये नगदी, लाखों रुपये के आभूषण और कीमती कपड़ा चुरा लिए। आज भोर करीब साढ़े तीन बजे जब पीड़ित की पत्नी छत से नीचे कमरे के पास आई तो ताला टूटा और सामान बिखरा देख शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर सोए परिवार के सभी लोग जग गए। पीड़ित मोहन यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है। सेवराई संवाददाता के अनुसार दिलदारनगर थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी मोहन कुशवाहा रोज की तरह शाम में दूकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब वह दूूकान पहुंचे तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ देख दंग रह गए। अनहोनी की आशंका से जब वह दूकान में गए तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। चोरों ने बिक्री के लिए दूकान में रखे चावल, चना दाल, गेहूं सहित हजारों रुपये नगदी चुरा लिए थे। पीड़ित दूकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के घंटों बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्राम प्रधान शमशाद खान ने इसकी जानकारी एक बार फिर पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उधर पहली बार सूचना के बाद पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें