फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का कैश काउंटर तोड़कर 87 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मटेहूं चट्टी पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के कैश काउंटर को तोड़कर शनिवार की शाम पांच बजे चोरों ने दिनदहाड़े 87 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चोर आराम से फरार हो गए।
विज्ञापन

मटेहूं गांव निवासी विजय शंकर उर्फ मुन्ना चट्टी पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दुकान पर उनका पुत्र अवनीश यादव मौजूद था। शाम पांच बजे एक पल्सर पर सवार युवक पहुंचे और कुछ सामान खरीदने के बहाने दुकान पर बैठे गए। इसी दौरान ट्रक का बालू दुकान पर आ तो दुकान संचालक का पुत्र अवनीश बालू उतरवाने के लिए कैश काउंटर के पास से हट गया। जब कुछ देर बाद वापस आया तो कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे 87 हजार रुपए गायब थे। पल्सर सवार दोनों युवक भी मौके से फरार थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने पिता विजय शंकर यादव उर्फ मुन्ना को दी। इधर कैश काउंटर तोड़कर चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मटेहूं पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें