फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले में 8160 अभ्यर्थी 11 केंद्रों पर देंगे पुलिस भर्ती की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों दिन मिलाकर 8160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल व बोर्ड के निर्देशों के अनुरुप संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में सभी कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को विभिन्न केंद्रों पर लगाया जाएगा।
परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिन 4080 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो दिन दो पालियों में होगी। बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी, जिसे पुलिस लाइन में बने सेंट्रल कंट्रोल रुम से मॉनिटर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा कक्षों में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। परीक्षा के दौरान लेक्ट्रानिक्स गैजेट व मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में संचालित होने वाले साइबर कैफे, फोटो स्टेट की दुकानों समेत अन्य दुकानों को खोलने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें