फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 में तीन बंदी मोतियाबिंद से पीड़ित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला जेल में बंदियों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में कुल 21बंदियोंकी जांच हुई जिसमें तीन मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। 15 मरीज दृष्टि दोष के पाए गए। यह जानकारी राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. डीपी सिन्हा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश शासन से 14 मार्च 2019 को पत्र भेजा गया था जिसमें जिले के कारागार में बंद बंदियों के नेत्र परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किए जाने को लेकर निर्देश दिया गया था। इस क्रम में पांच अप्रैल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य के माध्यम से अधीक्षक कारागार को बंदियों के नेत्र परीक्षण के लिए पत्र भेजा गया था जिसमें पूरे एक वर्ष नेत्र परीक्षण शिविर की बात कही गई थी। इसी क्रम में जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. धर्मेंद्र कुमार और नेत्र परीक्षण अधिकारी शंभू शरण सिंह द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि यह दृष्टि दोष 40 की उम्र पार करने के बाद अमूमन लोगों में पाया जाता है जिसके लिए डॉक्टरों की टीम ने इन सभी लोगों को परामर्श दिया। वहीं मोतिया बिंद के पाए गए मरीजों को उनकी इच्छानुसार ऑपरेशन कराने की सलाह भी दी गई। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही दृष्टि दोष पाए गए बंदियों को उनकी जरूरत के अनुसार चश्मा और दवा का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें