फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना रहा शहीदों को नमन करने का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलवामा के शहीदों को नमन करने का सिलसिला बना हुआ है। जिले भर में मोमबत्ती जलाकर तथा दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है। सभाओं में वक्ता अब आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के ग्राम बघुई बुजुर्ग में स्थित डा. राही मासूम रजा कानवेंट स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्रों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके स्कूल के शिक्षक शकील रिजवी, सैय्यद मोहम्मद रफी एहतेशाम, सिकंदर सिंह, अफसाना, समर अली, राजेश यादव, अरविंद, सोनी, इस्मत जेहरा और रविंद्र यादव ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी पार्क में कैंडिल जला कर शहीदों को नमन किया गया। इस मौके पर मारकंडेय सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अमिल दूबे, अनिल मिश्रा, रविकांत राय, अजय सिंह, मु. राशिद, परवेज अहमद खां, समीउल्ला खा, हनुमान यादव, रामाश्रय यादव आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं संयुक्त सभा संचालन समिति ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार यादव, संयोजक जेपी पांडेय, दिनेश यादव, राकेश सिंह, रमेश पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, जनार्दन यादव, मनोज पांडेय परवेज, धीरेंद्र, उमाकांत, विनोद चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। हमदर्द पार्टी के तत्वावधान में जूलूस निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर यासीर अहमद खां, सेराज अहमद सिद्दीकी, अमीर आजम सिद्दीकी, जावेद खां, मु. दानिश, मु. इमरान, दिलशाद अहमद, नदीम खां उपस्थित रहे। पिछड़ा वर्ग अधिवक्ता संघ की बैठक में अमरनाथ यादव, रामनारायण कुशवाहा, धर्मचंद यादव, सुरेश, रामाशीष यादव, राकेश कुमार, विजय प्रकाश, राम विलास, विनोद बिंद, आनंद राजभर, दीपक कुमार उपस्थित थे।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार बुधवार को प्रभु नारायण सिंह महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की वरिष्ठ नेता एवं पार्टी प्रवक्ता शादाब फातिमा, बिजाधर यादव, बृजभान सिंह बघेल, रविन्द्र यादव, मनोज यादव, हीरामणि चौहान, वीरबल चौहान, मुस्ताक अहमद, सदरे आलम, सुनील पांडेय, टिंकू पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसी क्रम में सहारा इंडिया परिवार की ओर से शाखा परिसर से कैंडल मार्च निकालकर चौक पर पहुंचकर के श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाखा प्रबंधक रामसमुझ यादव ,वंश गोपाल, विनोद, रामदयाल चौरसिया, बृज कुमार ,राम नगीना, पवन कुमार राय ,संजय, जेपी गुप्ता, सेराज अहमद आदि थे। इसी प्रकार क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर पालिका परिषद स्थित कुमार लान के प्रांगण से बुधवार को अशोक सम्राट क्लब के तत्वाधान में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। नगर में जुलूस निकाला गया। दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धनंजय मौर्य, पिंटू, सत्य नारायण, गौरी शंकर, सन्तोष, कृष्णा, वीरेंद्र आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे। जखनिया तहसील के बहरियाबाद स्थित पतंजलि परिवार की ओर से बाजार में पानी टंकी से बहरियाबाद मुख्य चौराहे तक कैंडिल मार्च किया गया। जयप्रकाश योगी के नेतृत्व में शोक सभा हुई।
विज्ञापन

दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर सूरज चौहान अभिषेक राय, कौशिक पांडेय, सुमन्त कुमार चौहान, आशीष पांडेय, सतीश यादव, विनोद चौहान, संतोष चौहान, विकास राय, लल्लू यादव, सुकुल, पूजा, रौनक, रोहित, अमित आदि लोगों मौजूद रहे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार जलालाबाद अब्दुल हमीद शहीद चौक पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सन्तोष यादव के नेतृत्व में हमीद की प्रतिमा के पास कैंडिल जलाकर शहीदों की श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट मौन भी रखा। इस मौके पर राहुल पाण्डेय, अशोक यादव ,बृजेश कुमार, मधुसूदन मद्धेशिया, पप्पू, लल्लन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बीटीसी की शिक्षा ग्रहण कर रहे युवक-युवतियों ने हाथों में कैंडिल जलाकर और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ स्टेशन तक भ्रमण किया। इस मौके पर संजीत, आरबी चौहान, शिवम, मोदी, शुभम राय, विजय मोदनवाल, ऋ ,ि स्वाति राय, प्रियंका, निधि, सुनीता, उजाला, अनन्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। करूई गांव में युवकों ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान का पुतला फूंका तथा नारे लगाए। इस मौके पर आयुष तिवारी, हर्ष तिवारी, अविनाश तिवारी, अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें