गाजीपुर। सिंचाई संघ नलकूप खंड द्वितीय की कार्यकारिणी का बैठक पत्थर घाट स्थित संघ भवन पर हुई। इसमें अधिशासी अभियंता नलकूप द्वितीय कर्मचारी समस्याओं की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया गया।
बैठक में सिंचाई संघ के संरक्षक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दूबे ने कहा कि संघ वर्षों से लंबित दस सूत्री मांगों के निराकरण के लिए विभिन्न माध्यम से ध्यानाकर्षण द्विपक्षीय वार्ता के बात लिखित कार्यवृत्ति भी जारी की गई, लेकिन समझौता वार्ता का परिणाम शून्य ही रहा, जो आंदोलन के लिए विवश कर रहा है। मंडल मंत्री सुभाष सिंह ने अधीक्षण अभियंता एवं जिलाधिकारी से प्रभावी हस्तक्षेप कर सदस्यों की समस्याओं के निराकरण की अपील की। संघ के अध्यक्ष जमुना सिंह यादव ने चेतावनी दी कि फरवरी के अंत तक दस सूत्री मांगों को पूरा नही किया गया तो पांच मार्च से अधिसाशी अभियंता के कार्यालय के सामने बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस मौके पर अशोक पांडेय, गुड्डी सिंह, जय प्रकाश सिंह, राम प्रताप सिंह, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र यादव, नंदलाल पांडेय, शिवकुमार तिवारी, सूबेदार यादव, राजेन्द्र चतुर्वेदी, रामलक्षण, मंजूर हसन, सत्य प्रकाश, विश्राम राम, अरुण कुमार, रामकिशुन, मारकंडेय सिंह, रामबली यादव, रामाधीन यादव आदि मौजूद रहे।