फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी कार्यक्रमों के संबंध में रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मरदह मंडल के कार्यकर्ताओं की स्थानीय माता तपेश्वरी इंटर कालेज के परिसर में शुक्रवार को हुई बैठक में युवा मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों नमो वालंटियर, अटल क्रिकेट प्रतियोगिता, युवा संसद, युवा सम्मेलन एवं मोटर साइकिल यात्रा के संबंध में रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि जहूराबाद विधानसभा के वरिष्ठ नेता जितेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कामयाबी का परचम लहराएगी। उन्होंने आह्वान किया की मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पांच यूथ तैयार करें। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे, अभिषेक सिंह, चंद्रभान सिंह, शशिप्रकाश सिंह, प्रवीण पटवा, अमरजीत सिंह, श्रीकांत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, दिनेश वर्मा, नीरज सिंह, श्रवण राजभर, धनंजय ओझा, पवन पांडेय, विस्तारक नितीश चौबे, नाहर सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, रवि सिंह, योगेंद्र मौर्य, जय सिंह, आजाद सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें