फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जला, जलापूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। विकास खंड मुख्यालय के बगल में स्थित जल निगम कार्यालय परिसर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले जल गया। इससे पानी को लेकर लोगों में हाहाकार मचा है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुआं तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। ट्रांसफार्मर न बदलने से लोगों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। ऐसे में कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है।
विज्ञापन

विकास खंड मुख्यालय के पास स्थित जल निगम कार्यालय से जलापूर्ति के लिए विद्युत विभाग द्वारा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बीते गुरुवार को ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इससे मरदह, पड़िता, नोहरा, कंसहरी, भवानीपुर, कबीरपुर, नरवर, महेगवा आदि गांव के करीब 600 उपभोक्ताओं के घरों में पानी पहुंचना बंद हो गया है। इससे ठंड के मौसम में भी पानी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को घरों के आसपास अथवा दूर-दराज लगे हैंडपंपों के साथ ही कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। लोग विभाग को कोसते हुए परेशानियों के बीच थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चला रहे हैं। चाय-नाश्ते के दुकानदार भी पानी के लिए कसरत कर रहे हैं। चार दिन बाद भी ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से उपभोक्ता में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। लोगों का कहा है कि विभाग ने जलनिगम के मोटर के अलावा ट्रांसफार्मर पर अन्य लोगों को कनेक्शन दे रखा है। इससे ओवरलोड की वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की घटना होती है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई नीरज सोनी ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया जारी है। जैसे ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध होगा, उसे लगवाकर आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें