फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचना बनी ‘मिस इंडिया’ मोस्ट पापुलर फेस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। नगर की रचना सिंह ने ‘मिस इंडिया’ मोस्ट पापुलर फेस 2018 का खिताब जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीते 23 दिसंबर 2018 चंडीगढ़ के जीरकपुर में बीएसएस इंटरटेंमेंट की ओर से आयोजित ब्यूटी प्रतियोगिता में इन्हें मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस 2018 और मिस इंडिया मोस्ट बाडी ब्यूटीफुुल के खिताब से नवाजा गया। रचना सिंह मूल रूप से फुल्ली ग्रामसभा के शेरपुर गांव की रहने वाली हैं। इसकी जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

सामान्य परिवार के विनोद कुमार सिंह तथा संजू सिंह की पुत्री रचना सिंह की प्रारंभिक शिक्षा जमानिया केे सेंट मेरिज स्कूल से हुई। 12 वीं तक की पढ़ाई के बाद उसने काशी विद्यापीठ वाराणसी से स्नातक किया। वर्तमान में वह दिल्ली में मास कम्यूनिकेशन कर रही हैं। इनके पिता पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। बीएचयू की एनसीसी कैडेट रही रचना ने 22 फरवरी 2018 को पहली बार मिस काशी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद वह लगातार आगे ही बढ़ती गईं। इनकी प्रतिभा को देखते हुए लायंस आई बैंक का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। इसी बीच बीते 21 जून को रचना को यूपी गौरव सम्मान से नवाजा गया। 13 सितंबर को वाराणसी में पुरस्कृत किया गया। बाद में 18 नवंबर को दिल्ली में अटल बिहारी बाजपेयी सम्मान प्राप्त करने के बाद इनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। लगातार कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उसने मिस इंडिया मोस्ट पापुलर फेस तथा मोस्ट बाडी ब्यूटीफुल तक का सफर तय किया। रचना अपनी अभी तक की सफलता का श्रेय माता- पिता के साथ दादा जनार्दन सिंह को देती है। कहा कि समय- समय पर वह लोग प्रेरणा देते रहे। अगर मौका मिला तो वह फिल्मों में भी अभिनय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें