फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़कों से रोडवेज को लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में खराब सड़कों का खामियाजा आम जनता को ही नहीं, बल्कि राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो को भी भुगतना पड़ रहा है। इससे डिपो को रोजाना करीब दो लाख रुपये की चपत लग रही है। खराब सड़कों की वजह से कई रूटों पर चलने वाली बसों को या तो बंद कर दिया गया है, या फिर उसके फेरे कम कर दिए गए हैं। बसों के कम संख्या में चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भरौली और बारा मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों को सर्वाधिक दिक्कते हो रही हैं। बारा मार्ग पर बसों का संचालन एकदम ठप है। इस वर्ष सड़कों के उधड़े और गड्ढायुक्त होने की वजह से त्योहार में भी डिपो को आय कम हुई है।
विज्ञापन

जिले की खराब सड़कों का सीधा असर राज्य सड़क परिवहन निगम की आय पर पड़ रहा है। गाजीपुर से गंगा पार जमानिया, बारा, गहमर की ओर जाने वाली कई बसों को करीब-करीब बंद कर दिया गया है। जमानिया मार्ग पर कुल दो बसें कई फेरे चलती थीं। अब इस रूट पर महज एक बस चलती है। वह भी आए दिन कहीं न कहीं खराब होने अथवा गड्ढे में फंस कर खड़ी रहती हैं। उक्त सड़क पर आए दिन लग रहे जाम की वजह से एक दिन में बसों को एक फेरा पूरा करने में दिन निकल जाता है। इसे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की फजीहत हो रही है। इसी प्रकार गाजीपुर-बारा मार्ग के खराब होने की वजह से बसों को बंद करना पड़ा। इस रूट पर अब कोई रोडवेज की बस नहीं चलती है। इसी तरह गाजीपुर-भरौली मार्ग पर दिन में छह बसें संचालित होती थीं। कठवा मोड़ पुलिया टूट जाने के बाद, वैकल्पिक मार्ग के बंद होने से। इस मार्ग पर तीन महीने से बसों का संचालन बिल्कुल ठप कर दिया गया था। काफी हो-हल्ला और शिकायत के बाद बीते शनिवार से मार्ग पर एक रोडवेज बस का संचालन शुरू किया गया है। शाम करीब सात बजे चलने वाली बस में अपेक्षा के मुताबिक सवारी नहीं होती है। जबकि इसी बस को दिन में चलाने से रोडवेज को इस मार्ग से अच्छी आय होती रही है। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश आर्या ने बताया कि सड़क खराब होने से जनपद में बसों के संचालन में व्यापक प्रभाव पड़ा है। इसके चलते रोजाना करीब दो लाख रुपये का परिवहन विभाग को घाटा झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें