जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित विसर्जन के लिए बनाये गये स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा के भ्रमण मार्ग के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता के निर्देश पर कोतवाल हेमंत कुमार सिंह ने दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और सभी पंडालों में जाकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये।दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर अधिकारी काफी संजीदा दिखाई देरहे हैं। पहले से ही अधिकारी विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओंको दुरुस्त करने में लग गये है और इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उपजिलाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि विसर्जन के लिए पूर्वचिन्हित स्थल का जायजा मेरे तथा कोतवाल द्वारा लिया गया है और जरूरत के अनुसार बेरिकेटिंग से लेकर साफ-सफाईकराने का संबंधित विभागों को निर्देश दिया है। साथ ही विसर्जन स्थल पर बिजली की पर्याप्तव्यवस्था कराने की बात कही है।