फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सिंतबर से होगा रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित रामलीला का मंचन पांच अक्टूबर से किया जाएगा। एकादशी को शुरू हो रही रामलीला के पहले दिन मुकुट पूजा तथा नारद मोह प्रसंग का मंचन होगा। इस बार रामलीला 19 दिनों तक होग्री जो प्रसंग के अनुसार शहर के भिन्न- भिन्न स्थानों पर मंचित की जाएगी। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता ने यह जानकारी लंका रामलीला मैदान स्थित मैरिज हॉल में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को राम राज्याभिषेक के साथ ही इसका समापन किया जाएगा। दशहरा के दिन लंका के मैदान में रावण बध के बाद उसके भव्य पुतले का दहन किया जाएगा। कहा कि मंचन के स्थानों पर साफ- सफाई को लेकर नागरिकों को भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि हरिशंकरी से लेकर लंका मैदान तक जिन-जिन स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाना है वहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही सड़कों की मरम्मत कर दी जाए। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा) ने कहा कि इस बार रामलीला का मंचन अयोध्या के नामी गिरामी कलाकार करेंगे। कहा कि लंका मैदान के आसपास गंदगी साफ करने के लिए प्रशासन से आग्रह किया जाएगा। कहा कि दशहरा के बाद भरत मिलाप के दिन भी एक भव्य कार्यक्रम होता है जिसमें काफी भीड़ जुटती है। इस मौके पर विनय कुमार सिंह बीनू, कमलेश सिंह लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें