खानपुर(गाजीपुर)। रोडवेज बस सोनौली जाने के लिए जैसे ही वाराणसी से चली, उसमें एक यात्री और सिपाही के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। चलती बस में दोनों के बीच गाली-गलौज के साथ ही धक्का-मुक्की होने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी यात्री ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिधौना चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने रात साढ़े 11 बजे बस को चौकी के पास रुकवाया। दोनों पक्षों से बातचीत करते हुए उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करते हुए दोनों का हाथ मिलवाया। इसके बाद बस गंतव्य के लिए रवाना हुई।