फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गहमर गांव के उत्तर टोला में रविवार की दोपहर कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गहमर गांव के उत्तर टोला निवासी काशीनाथ गुप्ता की पत्नी कांति देवी (55) रविवार को दिन में अपने कच्चे मकान में सोई थी। इसी दौरान करीब 12 बजे अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई, जिसमें दब कर वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिवार के सदस्यों के साथ पास-पड़ोस के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटा कर कांति को बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर बक्सर अस्पताल में गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि ऐसी किसी घटना की किसी ने सूचना नहीं दी है और न ही किसी ने घटना से संबंधित कोई तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें