फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला घायल, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर त्रिमुहानी पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर 45 मिनट बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेदनीपुर निवासी बिरजू यादव की पत्नी माधुरी देवी (38) फसल में खाद डालने के लिए मेदनीपुर चट्टी पर स्थित दुकान पर खाद लेने के लिए गई थी। खाद लेकर वह घर लौट रही थी। इसी दौरान शाम को करीब साढ़े चार बजे जमानिया-गाजीपुर-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर मेदनीपुर गांव स्थित त्रिमुहानी पर गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। जानकारी होते ही महिला के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। घटना से नाराज लोगों ने तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर त्रिमुहानी पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर वाहनों की रफ्तार रुकने लगी। कुछ ही देर में दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक रविंद्र पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर 45 मिनट बाद जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए जिला चित्सालय भेज दिया गया है। चालक को वाहन सहित पकड़ लिया गया है। महिला के परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिली तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें