नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुसम्हीं कला के समीप सोमवार की रात नौ बजे गोरखपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो सड़क किनारे खाई में घुस गई। संयोग रहा कि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। रोडवेज में बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए खलबली मच गई थी। सोमवार की रात नौ बजे रोडवेज बस गोरखपुर से वाराणसी जा रही थी। कुसम्हीं कला गांव के पास वाराणसी से गाजीपुर जा रही बोलेरो को बचाने के चक्कर में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में चली गई। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह संयोग रहा कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। सभी लोगों को दूसरी बस से भेजा गया। बस चालक विजय कुमार ने बताया की बोलेरो सवार वाहन समेत भाग गया। इसकी सूचना रोडवेज के उच्चाधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।