फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे के गांव के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

गंगा के किनारे पांच किमी के दायरे में आने वाले गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। नीर निर्मल परियोजना विश्व बैंक बैच द्वितीय के तहत उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत जिले के 55 गांव का चयन किया गया है। शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब इन गांवों में पानी टंकी के निर्माण के साथ कनेक्शन लेने वाले लोगों के घर तक पाइप लाइन बिछाकर उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
गंगा किनारे के कई गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शुद्ध पेयजल के अभाव में लोग पेट संबंधी तकलीफ से पीड़ित हो रहे हैं। लोगों की इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार की तरफ से इस संबंध में कवायद की जा रही है। नीर निर्मल परियोजना विश्व बैंक बैच द्वितीय योजना के तहत गंगा के किनारे पांच किलोमीटर की परिधि के 55 गांव का चयन किया है। इनमें से 52 गांव में जमीन उपलब्ध हो गई है जबकि तीन गांव में अभी जमीन नहीं मिल सकी है। जमीन की तलाश की जा रही है। जिन गांवों में जमीन मिल गई है उसका प्राक्कलन बनाकर शासन को भेजा गया है। शासन की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके बाद इन गांवों में पानी टंकी का निर्माण कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। निर्धारित शुल्क अदा करने पर उन्हें पेयजल के लिए कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत चयनित 55 गांवों में से अभी तक 52 गांवों में जमीन मिल सकी है। अन्य जगहों पर जमीन की तलाश की जा रही है। कार्य पूरा करने की अवधि डेढ़ वर्ष निर्धारित की गई है। - ब्रह्मानंद, जलनिगम खंड द्वितीय के एक्सईएन और नोडल अधिकारी
विज्ञापन



इन गांवों में होगा पानी टंकी का निर्माण
गाजीपुर। सदर ब्लाक के हुसेनपुर, बवाड़ा, बयेपुर, करंडा के गोशंदेपुर, परमेठ, लखनचंदपुर, चोचकपुर, कटरिया, देवकली के चांड़ीपुर, देवचंदपुर, भवनीपुर, जमुआव, सिंकदरपुर, नारी पचदेवरा, दुबैथा, सैदपुर में रावल जोन प्रथम (अलायचक), रावल जोन द्वितीय, पटना, जखनिया के गौरानाम सदकलपुर (लालापुर), सादात के अकबरपुर, बबुरा, आसपुर, अराजी कस्बा स्वाद, बघांव, मनिहारी के जंगीपुर, मुहम्मदाबाद के सवना, शक्करपुर, कठउत, तिवारपुर, नगवा उर्फ नवापुरा, भांवरकोल में शेरपुर, देवरिया, पलिया बुजुर्ग, फिरोजपुर, रेवतीपुर के मेदिनीपुर, साधोपुर, भदौरा पथरा, बारा, जमानिया के मलसा कला, बड़ेसर, हेतमापुर चौधरी अजमल, खिजिरपुर अलीनगर, जीवपुर, मतसा, गरुआ मकसूदपुर, देवरिया, ताजपुर मांझा, नरियांव उर्फ उमरगंज, रेवतीपुर में रेवतीपुर पश्चिमी छोर, दुल्लहपुर, कासिमाबाद के धरवार कला, बाराचवर ब्लाक के नारायनपुर गांव में शुद्ध पेयजल के लिए टंकी निर्माण और पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें