फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने सिनेमाहाल के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में किसी भी सिनेमाहाल में फिल्म प्रदर्शित न हो, इसके लिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले युवाओं ने सिंचाई चौराहा स्थित एक सिनेमाहाल के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान फिल्म डाइरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम, एसपी के साथ ही सिनेमा हाल संचालकों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दिन में करीब 12 बजे महासभा के दर्जनों युवा सिंचाई विभाग स्थित सिनेमाहाल के मुख्य गेट पर पहुंचे। फिल्म को प्रदर्शित करने का विरोध करते हुए फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में जिले के किसी भी सिनेमा हाल में इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी भी सिनेमा हाल संचालक ने इस फिल्म को प्रदर्शित किया और विरोध के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा। महासभा की तरफ से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सिनेमा हाल संचालकों को फिल्म प्रदर्शित न होने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चला। इस मौके पर जिला संयोजक अविनाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी वैभव सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सूरज सिंह, गर्वजीत सिंह, सिद्धांत सिंह करन, रिशु सिंह, पुष्पक सिंह, पंकज सिंह, अमन सिंह, सनी सिंह, रामप्रताप सिंह, अनिल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें