फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतक प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा हवलदार सिंह का घोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी/ जखनिया(गाजीपुर)। मलिकपुरा पीजी कालेज के मैदान पर रविवार को श्री खाकी बाबा चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरदह के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव ने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें सरायगोविंद के हवलदार सिंह का घोड़ा प्रथम, फदनापुर के सूरज यादव का घोड़ा दूसरे तथा चंदौली के पिंटू यादव के घोड़े को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष जनार्दन राम, पूर्व प्रमुख गरीब राम, प्रधान चंद्रभान सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजक प्रधान श्यामनारायन यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
जखनिया संवाददाता के अनुसार भीखा साहब चेतक प्रतियोगिता में दिलदारनगर के वंशनारायन यादव का घोड़ा पहले, आजम खान का घोड़ा दूसरे और बिहार प्रांत के चौसा गोला के विरेंद्र यादव का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि भुड़कुड़ा की धरती पर सभी की मनोकामना पूरी होती है। ऐसी प्रतियोगिता आयोजन से आपसी प्रेम बढ़ता है। इस अवसर पर शिवप्रताप उर्फ मुन्ना, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. खुश्बू सिंह, डॉ. एलएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें