फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की तैनाती होने पर समाप्त हुआ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। एशिया के बड़े गांव में शुमार गहमर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती आदि की मांग को लेकर समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गहमर थाना स्थित ताड़ीघाट-बारा मार्ग की पटरी पर शुक्रवार को धरना दिया। सीएमओ द्वारा एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किए जाने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दो वर्ष से चिकित्सक विहीन चल रहा था। इसके अलावा गांव में अन्य कई समस्याओं से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह ने समस्याओं को लेकर 12 जनवरी को धरना-प्रदर्शन करने के लिए जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्रक सौंपा था। शुक्रवार की सुबह समाजसेवी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण स्थानीय थाना स्थित ताड़ीघाट-बारा मार्ग की पटरी पर धरना पर बैठ गए। कुछ ही देर बाद सीएमओ डा. जीसी मौर्य के आदेश पर भदौरा पीएचसी प्रभारी चिकित्सक रवि रंजन धरनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मोबाइल से धरनारत लोगों से सीएमओ की वार्ता कराई। वार्ता में सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमबीबीएस चिकित्सक डा. शिशिर कपूर की तैनाती कर दी गई है। इसके बाद लोगों ने प्रभारी चिकित्सक को पत्रक सौंपते हुए धरना समाप्त कर दिया। धरना में बाल्मीकि सिंह, विमलेश सिंह, हेराम सिंह, बंगाली बाबू, डा. राजेश शर्मा, कृपानंदन सिंह, शिवमंगल सिंह, सुधीर सिंह, गौरी चौरसिया आदि शामिल रहे। संचालन गौरी चौरसिया ने किया। अंत में संयोजक सुधीर कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्ति किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें