गाजीपुर। प्रदेश के ग्राम विकास एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जिले के महाराजगंज ग्राम सभा का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास योजना के एक-एक लाभार्थी से मिले और मिलकर आवास योजना की प्रगति के विषय में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं का प्रचार ठीक ढंग से किया जाए। उन योजनाओं पर स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया। आवासों में प्रकाश की कमियां मिली उन कमियों को पूर्ण करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को 30 जनवरी तक का समय दिया। उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कारवाई होगी। कुछ कर्मचारियों पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने पारस बिंद, हकारू बिंद, रामा बिंद, चंद्रदेव बिंद आदि के मकान को जाकर देखा। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, बीडीओ सदर, तहसीलदार सदर के अलवा राघवेंद्र सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज बिंद, गोपाल राय, अखिलेश सिंह, लखू बिंद, रणजीत, रूपेश सिंह गर्वजीत सिंह तथा ग्राम प्रधान छोटेलाल यादव आदि उपस्थित थे।