फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र खुलवाने के लिए डीएम से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित साधन सहकारी समिति गोड़सरा को धान क्रय केंद्र न बनाए जाने के कारण किसानों में नाराजगी व्याप्त है। साधन सहकारी समिति गोड़सरा पर क्रय केंद्र खुलवाने के संबंध में किसानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

सेवराई गांव निवासी किसान राकेश सिंह पिंटू, संजीव सिंह, मुन्ना सिंह, चंद्रमौली पांडेय, दिनेश पाठक, पप्पू सिंह, बैकुंठ गिरी, डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह, कृष्णानंद सिंह आदि सहित करीब आधा दर्जन किसानों ने साधन सहकारी समिति गोड़सरा को राजनीतिक द्वेष के कारण क्रय केंद्र ना बनाने से नाराज किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर सेवराई तहसील मुख्यालय के साधन सहकारी समिति परिसर में धान क्रय केंद्र खोले जाने और विभिन्न मांगों सहित पत्रक सौंपा। किसानों ने बताया कि इससे पूर्व के वर्षों में धान का कटोरा कहे जाने वाले इस क्षेत्र में ही धान क्रय केंद्र खोला जाता रहा है। तहसील क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को अपनी मेहनत की कमाई बिचौलियों के हाथों गवानी नहीं पड़ती थी। धान क्रय केंद्र मुख्य सेंटर में होने के कारण दो दर्जन से अधिक गांव के किसान आसानी से अपनी फसल को क्रय केंद्र पर बिक्री कर लेते थे। लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण क्रय केंद्र यहां से स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में असुविधाएं झेलनी पड़ रही है। किसानों ने पत्रक देते हुए जिलाधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय गांव स्थित साधन सहकारी समिति गोडसरा को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया जाता है तो हम सभी किसान विवश होकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें