फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को इंटर कालेज मुहम्मदाबाद के परिसर में आयोजित हुआ। इसमें निकाय चुनाव की तैयारियों की बूथवार समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य पूर्व विधायक वीणा पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में तेजी से विकास कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री के मिशन में हर कार्यकर्ता को सहयोग करना है। बिना जनता के सहयोग के पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सफलता नहीं मिल सकेगी। आगामी निकाय चुनाव में किसी एक व्यक्ति को ही पार्टी का टिकट मिलेगा। आज इस सम्मेलन में सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि जो उत्साह आज दिखाई दे रहा है। वह पहली दिसंबर तक बना रहेगा। स्थानीय विधायक अलका राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस मेहनत के साथ आप सभी ने पार्टी को जीत दिलाने का काम किया उसी उत्साह के साथ मुहम्मदाबाद नगरपालिका के चुनाव में भी लग जाएं। पार्टी की ओर से जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाए सभी लोग बिना किसी राग-द्वेष के उसे जिताने में जुट जाएं। सम्मेलन में पार्टी के पर्यवेक्षक मोहितेश सिंह, दिनेश वर्मा, ओमप्रकाश राय, विजयशंकर राय, प्रमोद राय, दिनेशचंद्र अग्रवाल, राजेंद्र निषाद, शशांक राय, आनंद राय, कृपाशंकर राय, संदीप उर्फ दीपू गुप्ता, तेजबहादुर यादव, पुर्णेंदु राय, त्रिलोकी गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सोनू मद्धेशिया, विजय केशरी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विरेंद्र राय एवं संचालन रामजी गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें