गाजीपुर। वार्ड नंबर-दो खजुरिया विकास का आज भी बाट खोज रहा है। वार्डवासियों के उपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुआ है। यहां समस्याएं मुंह बाएं खड़ी हैं। इससे वार्ड के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। सभासद द्वारा वार्ड में कुछ विकास के कार्य कराए गए हैं। लेकिन उम्मदा कार्य की बांट जोह रहा वार्ड आज भी विकास के नाम पर पिछड़ हुआ है। यहां की बदहाल सड़के, जाम नाली और पानी समस्या जस की तस बनी हुई है। इसके साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी राम भरोसे चल रही है। आगामी निकाय चुनाव में लोगों ने ऐसे सभासद का चयन करने का मन बनाया है, जिसकी सोच वार्ड के विकास की हो।
नवंबर माह में निकाय का चुनाव होना लगभग तय माना जा रहा है। इसे लेकर अभी से नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। पिछले कई माह से संभावित उम्मीदवार वोट बैंक को ठीक करने में जुट गए हैं। इस बार के चुनाव मैदान में प्रत्याशियों ने इसकी तैयारी कर वार्ड में पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। वोटरों ने भी अभी से चर्चा शुरू कर दी है कि जो वार्ड का अच्छा विकास करेगा उसी के हाथों में कमान सौंपी जाएगी। यहीं नहीं नगर अध्यक्ष का भी चुनाव सोच-समझकर किया जाएगा। शहर के वार्ड नंबर-दो खजुरिया के बंशीबाजार निवासी योगेंद्र खरवार ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक वार्ड में विकास के कार्य नहीं कराए गए है। साफ-सफाई तो दूर मुहल्ले की नालियां पूरी तरह से जाम पड़ी हुई है। अंगद शाह ने बताया कि पानी की समस्या से आज भी वार्ड वासी जुझ रहे है। कई मुहल्लों में तो पाइप लाइन तक नहीं बिछाया गया है। अशोक सिंह ने बताया कि पांच सालों में कुछ विकास कर सभासद द्वारा सिर्फ वाहवाही लूटी गई है। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। इस बार विकास की सोच रखने वाले नपा अध्यक्ष और सभासद का चयन किया जाएगा।